सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी
अग्रवाल प्रीमियम लीग-17 प्लेयर ऑक्शन का हुआ आयोजन

सूरत,अग्रवाल विकास ट्रस्ट युवा शाखा द्वारा अग्रवाल प्रीमियर लीग (एपीएल) सीजन 17 का आयोजन 16 जनवरी से बी.जे. पटेल ग्राउंड, अलथान में किया जाएगा। इसके किए शनिवार को सिटीलाइट स्थित महाराजा अग्रसेन पैलेस में प्लेयर ऑक्शन का आयोजन किया गया। ऑक्शन में कुल 12 टीमों ने भाग लिया, जहाँ टीम संयोजकों ने अपनी रणनीतिक के तहत बेहतरीन खिलाड़ियों का चयन करते हुए अपनी-अपनी टीमों की मजबूती बढ़ाई। ऑक्शन के दौरान खिलाड़ियों के चयन को लेकर खासा उत्साह और प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।
इस अवसर पर अग्रवाल विकास ट्रस्ट के मनीष अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, निशित बेडिया, प्रशांत अग्रवाल, युवा शाखा अध्यक्ष अंकित झुनझुनावाला सहित अनेकों सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने आगामी टूर्नामेंट के लिए सभी टीमों को अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।




