सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी
कल्पेश नाईट राइडर्स ने जीता बीसीपीएल-4

सूरत,भास्कर मिल ग्रुप द्वारा बीसीपीएल-4 क्रिकेट लीग का आयोजन वेसु स्थित टर्फ पर किया गया। ग्रुप के अशोक टिबरेवाल ने बताया की आयोजन में कुल सात टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मैच में कल्पेश नाईट राइडर्स ने एक्सपोर्ट्स चैम्पियंस को हराकर खिताब जीता। टूर्नामेंट में बेस्ट बैट्समैन चिराग दामानी, बेस्ट बॉलर याशिक खुराना एवं मेन ऑफ़ द सीरीज चिराग दामानी बनें। सभी को एवं विजेता टीम को ट्राफ़ी देकर सम्मानित किया गया।




