सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

अग्रवाल महिला मैत्री संघ द्वारादो दिवसीय सावन मेला 23 से

सूरत।अग्रवाल महिला मैत्री संघ द्वारा हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी दो दिवसीय “सावन मेला” का आयोजन 23 जुलाई से किया जाएगा। मेले के किए संघ की कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन घोड़ दौड़ रोड स्थित अग्रवाल समाज भवन में किया गया। मीटिंग में संघ की अध्यक्षा ज्योति पंसारी एवं सचिव वीणा बंसल ने बताया कि मेले में आगामी त्योहारों को देखते हुए राखी, होम डेकॉर, ज्वेलरी, कपड़े आदि समान मिलेंगे। मिटिंग में मेले की रूपरेखा बनाई गई। मेले के संचालन की जिम्मेदारी पदमा तुलस्यान, शशि डालमिया, सुमन अग्रवाल, उमा जालान एवं सोनल मित्तल को दी गई। इसके अलावा अनेकों व्यवस्थाएं सदस्यों को दी गई। मिटिंग में संघ की विमल अग्रवाल, स्नेहलता क़ादमावाला, मंजू अग्रवाल, अंजू संघवी, मंजू जालान, अनुराधा गुप्ता, रीना गाड़ोदिया सहित अनेकों सदस्या उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button