businessTextileसामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

सूरत टेक्सटाइल मार्केट चुनाव 18 जुलाई को, चुनावी तैयारियां पूर्ण

मतदाता सूची 17 जून को होगी प्रकाशित, 29 जून से नामांकन प्रक्रिया होगी शुरू

सूरत। सूरत टेक्सटाइल मार्केट की आगामी चुनाव प्रक्रिया को लेकर 18 जुलाई 2026 को होने वाले चुनाव के संदर्भ में चुनाव अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य चुनाव अधिकारी अशोक जैन, गुरुमुख कुंगवानी एवं महेंद्र खुराना उपस्थित रहे।

सूरत टेक्सटाइल मार्केट कार्यालय में आयोजित बैठक में निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित चुनाव संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियों और प्रक्रियाओं की समीक्षा की गई। चुनाव अधिकारियों ने सभी चरणों को समयबद्ध और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए विस्तृत चर्चा की तथा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की।

घोषित कार्यक्रम के अनुसार 17 जून 2026 को प्रारंभिक मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। मतदाता सूची पर आपत्तियां 24 जून तक प्रस्तुत की जा सकेंगी, जबकि आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम मतदाता सूची 26 जून को जारी की जाएगी।

नामांकन पत्र 29 एवं 30 जून को दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक प्राप्त किए जा सकेंगे। नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 2 जुलाई शाम 5 बजे निर्धारित की गई है। प्राप्त नामांकन पत्रों की सूची 3 जुलाई को प्रकाशित की जाएगी तथा 4 जुलाई को मार्केट बोर्ड रूम में उनकी जांच की जाएगी। अस्वीकृत नामांकन पत्रों के विरुद्ध अपील 6 जुलाई तक की जा सकेगी।

उम्मीदवारों को 8 जुलाई शाम 5 बजे तक नामांकन वापस लेने का अवसर मिलेगा, जबकि अंतिम उम्मीदवार सूची उसी दिन शाम 6 बजे प्रकाशित की जाएगी।

चुनाव अधिकारियों के अनुसार मतदान 18 जुलाई 2026, शनिवार को मार्केट की मुख्य इमारत की पांचवीं मंजिल स्थित टेरेस पर प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक होगा। मतदान के बाद शाम 6 बजे से मार्केट बोर्ड रूम में मतगणना प्रारंभ की जाएगी, जो कार्य पूर्ण होने तक जारी रहेगी। चुनाव परिणाम की घोषणा मतगणना समाप्त होने के तुरंत बाद की जाएगी।

बैठक में चुनाव अधिकारियों ने सभी मतदाताओं एवं संभावित उम्मीदवारों से निर्धारित समय-सीमा का पालन करने तथा चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग देने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button