सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

साध्वी परमयशा का चातुर्मास प्रवेश आज, उधना में निकलेगी भव्य अनुशासन रैली

सूरत, 27 जुलाई। आचार्य महाश्रमण की सुशिष्या डॉ. साध्वीश्री परमयशा आदि ठाणा-4 का भव्य चातुर्मासिक मंगल प्रवेश सोमवार, 27 जुलाई को प्रातः 9:00 बजे तेरापंथ भवन, उधना में श्रद्धा एवं भक्ति के वातावरण में संपन्न होगा। इस आयोजन को लेकर तेरापंथ समाज में उत्साह का माहौल है।

श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, उधना के प्रवक्ता ने बताया कि चातुर्मास प्रवेश से पूर्व प्रातः 8:00 बजे खटोदरा स्थित चौसठ जोगणिया मंदिर के पास से तेरापंथ भवन, उधना तक भव्य अनुशासन रैली निकाली जाएगी। रैली में बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं अनुशासित रूप से सहभागिता निभाएंगी।

चातुर्मास प्रवेश समारोह को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए जैन समाज के साथ-साथ दक्षिण गुजरात एवं सूरत महानगर की सभी तेरापंथ सभाओं, संस्थाओं, विशिष्ट अतिथियों तथा श्रावक-श्राविका समाज को आमंत्रित किया गया है।

आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से समय पर उपस्थित होकर चातुर्मास प्रवेश एवं अनुशासन रैली में सहभागी बनने तथा धर्म लाभ लेने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button