businessTextileलोकल न्यूज़सूरत सिटी

सूरत रेलवे स्टेशन पर ब्लॉक, तीन प्रमुख ट्रेनें उधना तक ही चलेंगी

प्लेटफार्म पर रफ फीट करने कारण,बांद्रा- सूरत एवं अमरावती ट्रैन उधना तक ही

सूरत। सूरत रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाने के लिए चल रहे पुनर्विकास कार्य ने अब गति पकड़ ली है। स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2, 3 और 4 पर विशाल रूफ (छत) फिटिंग का कार्य किया जा रहा है। इस कारण यात्रियों की सुरक्षा और निर्माण कार्य को तेजी से पूरा करने के लिए पश्चिम रेलवे ने कुछ ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किया है।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) विनीत अभिषेक के अनुसार, ब्लॉक के दौरान मुंबई और अमरावती रूट की तीन महत्वपूर्ण सुपरफास्ट ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट किया जाएगा।

इन ट्रेनों के संचालन में बदलाव

ट्रेन संख्या 12935 बांद्रा टर्मिनस–सूरत सुपरफास्ट एक्सप्रेस 10 जून 2026 तक सूरत स्टेशन के बजाय उधना स्टेशन तक ही चलेगी। उधना से सूरत के बीच का सफर आंशिक रूप से रद्द रहेगा।

ट्रेन संख्या 20935 सूरत–अमरावती सुपरफास्ट एक्सप्रेस 7 जून 2026 तक सूरत स्टेशन के स्थान पर उधना स्टेशन से रवाना होगी।

ट्रेन संख्या 20926 अमरावती–सूरत सुपरफास्ट एक्सप्रेस 8 जून 2026 तक सूरत स्टेशन तक नहीं आएगी और उधना स्टेशन पर ही यात्रा समाप्त करेगी।

यात्रियों को दी गई सलाह-रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि जिन लोगों ने इन ट्रेनों में टिकट बुक कराई है, वे यात्रा से पहले उधना और सूरत रेलवे स्टेशन से संबंधित जानकारी प्राप्त कर लें, ताकि अंतिम समय में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

सूरत रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण का यह कार्य पूरा होने के बाद यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाओं का लाभ मिलेगा, लेकिन फिलहाल निर्माण कार्य के चलते कुछ दिनों तक रेल संचालन प्रभावित रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button