HEALTHलोकल न्यूज़सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी
महेश नवमी पर शोभायात्रा, शिव अभिषेक और रक्तदान शिविर का आयोजन
सूरत। श्री महेश मित्र मंडल द्वारा महेश नवमी के उपलक्ष्य में 23 जून को विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मंडल अध्यक्ष मनोज बिसानी ने बताया कि सुबह 7 बजे ऋषि विहार, वेसु से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो नंदनवन, रतन विलास और रामेश्वर पैलेस होते हुए वीआईपी रोड स्थित श्याम मंदिर पहुंचेगी।
मंडल के सचिव सवाई सिंह चांडक ने बताया कि श्याम मंदिर के लखदातार हॉल में शिव अभिषेक का आयोजन होगा। इसके साथ ही सुबह और शाम रक्तदान शिविर भी लगाया जाएगा। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।
कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में श्री जैसल माहेश्वरी मैत्री मंडल, जैसलमेर युवा एवं आयोजक मंडल के सदस्य सक्रिय भूमिका निभाएंगे।



