businessTextileअहमदबादक्राइमसूरत सिटी

साई दर्शन मार्केट के व्यापारी ने नौ व्यापारियों से की 1.52करोड़ रुपये की धोखाधड़ी

कोहिनूर मार्केट की ‘पहल फैशन’ समेत कई व्यापारियों से साड़ी कपड़ा खरीदकर भुगतान किए बिना दुकान व मोबाइल बंद

सूरत। रिंगरोड स्थित कोहिनूर मार्केट में व्यापार कर रहे नौ कपड़ा व्यापारियों के साथ 1.52 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। साईं दर्शन मार्केट स्थित “जय जीन फैब” फर्म के व्यापारी द्वारा कपड़ा दलाल के माध्यम से साड़ी कपड़ा खरीदकर भुगतान किए बिना दुकान और मोबाइल बंद कर फरार हो जाने पर सलाबतपुरा पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सरथाणा जकातनाका स्थित विशाल नगर सोसायटी निवासी विनय रमेशभाई इटालिया रिंगरोड स्थित कोहिनूर मार्केट की दुकान नं. सी/2437-2442 में “पहल फैशन” नाम से साड़ी कपड़े का व्यापार करते हैं। रिंगरोड स्थित साईं दर्शन मार्केट की दुकान नं. यूजी/32-33 में “जय जीन फैब” फर्म संचालित करने वाले व्यापारी नितेश सावर्मल अग्रवाल ने कपड़ा दलाल विशाल शर्मा के माध्यम से 28 फरवरी 2026 से 1 मई 2026 के दौरान विभिन्न व्यापारियों से उधार में साड़ी कपड़े का माल खरीदा था।
आरोपी ने विनय इटालिया से 16.82 लाख रुपये, श्री रंग टेक्सटाइल के व्यापारी अनिलभाई हिम्मतभाई राजाणी से 18.50 लाख रुपये, संकल्प टेक्स के व्यापारी जेरामभाई देवजीभाई पावसिया से 2.71 लाख रुपये, श्रीपति सिंथेटिक्स के व्यापारी मातंग जयेशभाई काकडिया से 39.44 लाख रुपये, जय भोले फैब के व्यापारी पियूषभाई वशरामभाई गांगाणी से 21.48 लाख रुपये, ओमकार फैब के व्यापारी जितेश परसोत्तमभाई कयाडा से 17.02 लाख रुपये, मां क्रिएशन के व्यापारी अश्विनभाई वल्लभभाई सीतापरा से 4.84 लाख रुपये, वंशिका फैब्रिक्स के व्यापारी पंकज रमेशकुमार गुप्ता से 25.03 लाख रुपये तथा मारुति क्रिएशन के व्यापारी परेशभाई अमरशीभाई मांगुकिया से 6.84 लाख रुपये का माल खरीदा था।
कुल 1,52,71,328 रुपये मूल्य का साड़ी कपड़ा खरीदने के बाद आरोपी ने भुगतान नहीं किया तथा दुकान और मोबाइल बंद कर फरार हो गया। मामले में की गई शिकायत के आधार पर सलाबतपुरा पुलिस ने व्यापारी विनय इटालिया की शिकायत दर्ज कर “जय जीन फैब” के व्यापारी नितेश अग्रवाल तथा कपड़ा दलाल विशाल शर्मा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 316(5), 318(4) और 54 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस उपनिरीक्षक एम.एच. झाला मामले की आगे की जांच कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button