businessगुजरातसूरत सिटी

टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने के लिए वीरनर्मद यूनिवर्सिटी ने शुरू किया सर्टिफिकेट कोर्स

सूरत। वीर नर्मद दक्षिण गुजरात यूनिवर्सिटी द्वारा टेक्सटाइल उद्योग से जुड़े लोगों के लिए एक विशेष सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किया गया है। “इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट ऑपर्च्युनिटी एक्सप्लोरेशन इन टेक्सटाइल इंडस्ट्री” विषय पर आधारित इस कोर्स के लिए इच्छुक अभ्यर्थी यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यह कोर्स खास तौर पर सूरत के छोटे और बड़े टेक्सटाइल व्यापारियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। शहर के कई व्यापारियों के पास अच्छे उत्पाद होने के बावजूद एक्सपोर्ट से जुड़ी जानकारी के अभाव में वे अंतरराष्ट्रीय बाजार तक नहीं पहुंच पाते हैं। इसी कमी को दूर करने के उद्देश्य से यूनिवर्सिटी ने इस पहल की शुरुआत की है।
अब तक सूरत के कई व्यापारी मुंबई और दिल्ली के एजेंटों पर निर्भर रहते थे, लेकिन इस कोर्स के माध्यम से उन्हें खुद अपने उत्पादों का सीधा निर्यात करने की जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान विदेशी खरीदारों को सैंपल भेजने की प्रक्रिया, प्रोफेशनल कोटेशन तैयार करना और एक्सपोर्ट की पूरी प्रक्रिया सिखाई जाएगी।
यह कोर्स आगामी 18 मई से यूनिवर्सिटी परिसर में शुरू होगा, जिसमें कुल 80 घंटे का प्रैक्टिकल प्रशिक्षण भी शामिल है। छात्र, उद्यमी और टेक्सटाइल व्यापारी इस कोर्स में भाग लेकर अपने व्यवसाय को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक ले जा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button