सूरतवासियों को गर्मी से राहत: दोपहर 1 से 4 बजे तक ट्रैफिक सिग्नल बंद
हीटवेव के बीच टू-व्हीलर चालकों को राहत देने के लिए पुलिस का बड़ा फैसला
सूरत। शहर में पड़ रही भीषण गर्मी और लगातार बढ़ती हीटवेव को देखते हुए सूरत ट्रैफिक पुलिस ने आम नागरिकों, खासकर टू-व्हीलर चालकों के हित में अहम निर्णय लिया है। अब शहर के प्रमुख मार्गों पर दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक ट्रैफिक सिग्नल बंद रहेंगे।
पिछले कुछ दिनों से तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दोपहर के समय सड़कें लगभग सुनसान नजर आ रही हैं। ऐसे में सिग्नल पर लंबे समय तक खड़े रहने से वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही थी। इसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए पुलिस कमिश्नर ने यह निर्णय लिया है।
इस दौरान सिग्नलों को पूरी तरह बंद रखने या ब्लिंकिंग मोड पर रखा जाएगा, ताकि वाहन चालकों को तेज धूप में इंतजार न करना पड़े। हालांकि, ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर प्रमुख चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस और ब्रिगेड के जवान तैनात रहेंगे।
साथ ही, जहां संभव है वहां मुख्य चौराहों पर आर्टिफिशियल शेड भी लगाए गए हैं, ताकि वाहन चालक सीधे धूप से बच सकें। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सिग्नल बंद होने के बावजूद ट्रैफिक नियमों का पालन करें और सावधानी से वाहन चलाएं, जिससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा


