सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

श्री श्याम प्रचार मंडल का वार्षिक उत्सव 11 जनवरी को

भजन संध्या में नृत्य नाटिका, रासलीला एवं फूलों की होली होंगे विशेष आकर्षण।

श्री श्याम प्रचार मण्डल के 18 वे वार्षिक उत्सव के उपलक्ष मे 11 जनवरी को विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा। संस्थापक अध्यक्ष पूर्णमल अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम सीटीलाईट स्थित माहेश्वरी भवन के कृष्ण कुञ्ज हॉल पर शाम 4.15 बजे शुरू होगा। जिसमें वृन्दावन धाम के मुख्य कलाकार मुरली मनोहर शरण एवं अनंत किशोर शरण एंड पार्टी बाबा को भजनों से रिझायेंगे । अध्यक्ष विनोद पालव ने बताया कि इसके अलावा स्थानीय कलाकार सत्तू जी राधे राधे, संजय अग्रवाल, अमित शेरेवाला, राकेश अग्रवाल भी भजनों की प्रस्तुति देंगे। सचिव राकेश बजावा वाला ने बताया कि कार्यक्रम की पूरी व्यवस्था के लिए दिलीप चिड़ावा, सुरेंद्र तोलासरिया, किशन अग्रवाल एवं हेमन्त गर्ग को मुख्य संयोजक बनाया गया है। मुख्य रूप से बाबा का अलोकिक विशाल दरबार,अखण्ड ज्योत, छप्पन भोग के साथ साथ बाबा को 151 सवामणी का एवं 1100 पान का भोग भी लगाया जायेगा। वृन्दावन धाम के कलाकारों द्वारा फूलों की होली, रासलीला,नृत्य नाटिका, इत्र की फुहार, श्याम रसोई, एवं बाबा के खजाने के रूप मे चांदी के सिक्के, आदि आकर्षण के केंद्र रहेगें। कोषाध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने बताया कि मुख्य यजमान अनिल रूंगटा होंगे एवं प्रचार सहयोगी संजय खेतान (गोपाल) गणपति टेक्सटाइल होंगे।…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button