businessअहमदबादगुजरातसूरत सिटी

चैंबर में भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के अंडर सेक्रेटरी के साथ सूरत के टेक्सटाइल उद्यमियों की बैठक

50 करोड़ तक निवेश करने वाले उद्यमियों को भी पीएलआई स्कीम का लाभ देने की मांग

सूरत। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय द्वारा दि सदर्न गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री तथा मेटेक्सिल के संयुक्त तत्वावधान में 26 सितम्बर 2025 को संहति, सरसाणा, सूरत में टेक्सटाइल उद्यमियों के साथ बैठक आयोजित की गई। इसमें नई दिल्ली से आए वस्त्र मंत्रालय के अंडर सेक्रेटरी श्री भास्कर कालरा ने उद्यमियों को पीएलआई स्कीम के बारे में विस्तृत जानकारी दी और उनसे सुझाव भी आमंत्रित किए।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में इस योजना का लाभ 100 से 300 करोड़ रुपये तथा 300 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करने वाले टेक्सटाइल उद्यमियों को मिलता है। योजना में 116 एचएसएन कोड शामिल हैं। इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2025 तय की गई है। अतः उद्यमियों से शीघ्र आवेदन करने का अनुरोध किया गया।

बैठक में चैंबर ऑफ कॉमर्स के मानद मंत्री श्री बिजल जरिवाला, मेटेक्सिल के पूर्व चेयरमैन श्री धीरज शाह, फियास्वी के चेयरमैन एवं चैंबर के पूर्व अध्यक्ष श्री भरत गांधी, पांडेसरा सीईटीपी के चेयरमैन श्री रविन्द्र आर्या, चैंबर के पूर्व अध्यक्ष एवं टेक्सटाइल टास्क फोर्स चेयरमैन श्री आशीष गुजराती सहित अनेक उद्यमी उपस्थित रहे।

बैठक में टेक्सटाइल उद्यमियों ने सुझाव दिया कि 50 करोड़ रुपये तक का निवेश करने वाले उद्यमियों को भी पीएलआई स्कीम का लाभ दिया जाए। साथ ही इसमें नए एचएसएन कोड जोड़े जाएं तथा टेक्सटाइल क्षेत्र में इंपोर्ट सब्स्टीट्यूट उत्पादों को भी शामिल किया जाए। इन सुझावों को श्री भास्कर कालरा के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button