सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी
रामलीला में हुआ दशरथ मरण, भरत मनावन व सीता हरण का मार्मिक मंचन

सूरत। वेसू के रामलीला मैदान में श्री आदर्श रामलीला ट्रस्ट द्वारा आयोजित रामलीला में शनिवार 27 सितंबर को दशरथ मरण, भरत मनावन लीला से लेकर सीता हरण तक के प्रसंग का मंचन हुआ। ट्रस्ट अध्यक्ष रतनकुमार गोयल, मंत्री अनिल अग्रवाल ने रामलीला प्रसंग की जानकारी देते हुए बताया कि कैकयी द्वारा जब श्रीराम के वन जाने का वरदान मांगा जाता है तो दशरथ मूर्छित हो जाते हैं। माता कैकयी के वचन का पालन करने के लिए श्रीराम, लक्ष्मण और उनके साथ माता सीता वन को प्रस्थान करते हैं। श्रीराम के वियोग में राजा दशरथ अपना प्राण त्याग देते हैं। भरतजी को ननिहाल में जब राजा दशरथ के स्वर्गवास की सूचना मिलती है तब वह दुखी होते हैं। अयोध्या आकर उन्हें श्रीराम के वन गमन की जानकारी मिलती है तब वह श्रीराम को मनाने के लिए चित्रकूट जाते …



