businessक्राइमगुजरातसूरत सिटी

उधना के पस्ती व्यापारी से 15.55 लाख की ठगी : एक आरोपी गिरफ्तार

सूरत।उधना एम.जी. रोड नंबर 10, प्लॉट नंबर 15 स्थित भगवती पेपर्स नाम से वेस्ट पेपर का पस्ती का कारोबार करने वाले दत्तात्रेय कडुभाई पाटिल के साथ लाखों की ठगी का मामला सामने आया है।

मिली जानकारी के अनुसार, लिम्बायत क्षेत्र के डुंभावल टेनेमेंट, हनुमान शेरी निवासी पस्ती व्यापारी क्यूम सलीम शेख, असलम सलीम शेख और अलीम उर्फ फिरोज सलीम कुरैशी ने, उधना एम.जी. रोड नंबर 7 और 8 स्थित श्री जलाराम वे-ब्रिज के मालिक हसमुखभाई दामाणी तथा कांटा ऑपरेटर सुनील चाहर के साथ मिलकर ठगी की।

आरोपियों ने 28 अप्रैल 2024 से 10 जून 2025 के बीच, एक ही तारीख और समय पर दो अलग-अलग वज़न की पर्चियां बनवाई। इनमें से अधिक वज़न वाली स्लिप दिखाकर गोडाउन में पस्ती का माल जमा कराया गया और 97,115 किलो के हिसाब से कुल 15,55,634 रुपये अधिक वसूल कर लिए।

इस मामले में दत्तात्रेय पाटिल ने उधना पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने लिम्बायत के तीनों शेख भाइयों सहित वे-ब्रिज मालिक और ऑपरेटर—कुल पांच लोगों के खिलाफ बी.एन.एस. की धारा 318(4), 336(3), 338, 340(2) और 61(2) के तहत मामला दर्ज किया है।

शिकायत के आधार पर सेकंड पुलिस इंस्पेक्टर जे.एस. झांबरे ने कार्रवाई करते हुए गतरोज वे-ब्रिज ऑपरेटर सुनील उर्फ सोनू हरिसिंह चाहर (उम्र 22, निवासी श्री जलाराम वे-ब्रिज, एम.जी. रोड नंबर 7 और 8, उधना, सूरत, मूल निवासी – विजयपुरा, थाना नेछवा, जिला सीकर, राजस्थान) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button