राजस्थानसामाजिक/ धार्मिक

तेरापंथ युवक परिषद, सरदारपुरा द्वारा 47 संस्थाओं का भव्य सम्मान समारोह

जोधपुर। तेरापंथ युवक परिषद, सरदारपुरा ने “रक्तदान अमृत महोत्सव 2.0” की ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में रविवार को एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत नवकार महामंत्र से हुई। अध्यक्ष मनसुख संचेती ने बताया कि इस अवसर पर उन 47 से अधिक संस्थाओं व सामाजिक संगठनों को प्रशस्ति-पत्र व दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया, जिन्होंने इस महाअभियान में सहयोग प्रदान किया।

समारोह के मुख्य अतिथि हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश श्री देवेन्द्र जी कच्छावा, बीएसएफ के डीआईजी डॉ. राजा एवं आरएसएस जोधपुर महानगर के संघ संचालक प्रकाश जी जीरवाला उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि परिषद ने 17 सितम्बर को अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में 18 से अधिक स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए थे। इस महाअभियान में एक ही दिन में 2984 यूनिट रक्त संग्रहित कर मानवता की सेवा का ऐतिहासिक संकल्प लिया गया।

विशेष सम्मान व उपाधियाँ
समारोह में सभी शिविर आयोजक संस्थाओं को स्मृति चिह्न भेंट किए गए। MBDD टीम के संयोजक व सह-संयोजक को विशेष रूप से मेडल प्रदान किए गए। दिन-रात मेहनत करने वाले युवक-युवती स्वयंसेवकों को “मानवता प्रहरी” की उपाधि से नवाज़ा गया। मेडिकल टीम, रक्त बैंक कर्मियों व नियमित रक्तदाताओं का भी अभिनंदन किया गया।

राज्य प्रभारी कैलाश जैन ने कहा कि यह अभियान केवल रक्तदान तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में सेवा-भाव और भाईचारे को प्रबल बनाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि इसकी सफलता संख्याओं में नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और सेवा की भावना फैलाने में निहित है।

इस महाअभियान के मुख्य प्रायोजक सेठ भंवरलाल सुन्दर देवी कोठारी चैरिटेबल मेमोरियल ट्रस्ट, चुरू–जोधपुर रहे। परिषद के प्रभारी कैलाश जैन और संयोजक धीरज बैगानी ने बताया कि 47 से अधिक संस्थाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इनमें प्रमुख रहे – इंसानियत ग्रुप (325 यूनिट), श्री भंवरलाल सुन्दर देवी चैरिटेबल ट्रस्ट, जोधपुर (289 यूनिट), रक्तकोश फाउंडेशन माउंट आबू (121 यूनिट), बसंत हैंडीक्राफ्ट्स (120 यूनिट), निर्मल हॉस्पिटल बगोरा (120 यूनिट), बीएसएफ (110 यूनिट), फलसुंड ग्राम पंचायत (106 यूनिट), राजस्थान आयुर्वेद यूनिवर्सिटी (105 यूनिट), कृषि विश्वविद्यालय (102 यूनिट), भारत विकास परिषद व श्री माहेश्वरी समाज संस्थान ओसियां (101 यूनिट) सहित अनेक संस्थाएँ।

इन्हीं सभी संस्थाओं और स्वयंसेवकों के अमूल्य योगदान से परिषद 2984 यूनिट रक्त संग्रहित करने के ऐतिहासिक लक्ष्य तक पहुँच सकी।

अंत में मंत्री देवीचंद तातेड ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन प्रियंका वैद और प्रियंका सैन ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button