सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी
चातुर्मास में महामंगलिक अवसर पर अमितभाई शाह की उपस्थिति

सूरतः आषाढ़ शुक्ल एकम के पावन दिन लालबंगला में गच्छाधिपति आचार्य भगवान श्री अभयदेव सूरीश्वरजी महाराज साहेब के चातुर्मास के दौरान महामंगलिक अवसर का भव्य आयोजन किया गया।
फूलचन कल्याणचन झवेरी ट्रस्ट के प्रयास से आयोजित इस महामंगलिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या उपस्थित रही। इस अवसर को और अधिक पावन बनाने के लिए भारत सरकार के गृह मंत्री अमितभाई शाह दोपहर 12:15 बजे पहुंचे और पूज्य गुरुभगवंत के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किए।




