राष्ट्रीय अचीवर अवॉर्ड 2025 : श्रवण धामू सहित कई प्रतिभाओं को सम्मान

मुंबई।रेडिसन होटल में स्वदेशी न्यूज़ चैनल द्वारा भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिष्ठित हस्तियों को ‘राष्ट्रीय अचीवर अवॉर्ड 2025’ से नवाज़ा गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाराष्ट्र सरकार के मंत्री श्रीपद नायक, फिल्म डायरेक्टर डॉ. कीर्ति कुमार, फिल्ममेकर मेहुल कुमार और स्वदेशी न्यूज़ के संजीव कुमार रहे।संगीत और साहित्य के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए श्रवण धामू को ‘राष्ट्रीय अचीवर अवॉर्ड 2025’ प्रदान किया गया। इसके अलावा शिव सुथार (मीडिया सहायक),राहुल सुथार (सामाजिक कार्य), टीनू वर्मा (एक्शन एक्टर),आदित्य देशमुख (टीवी एक्टर)आदि अन्य प्रतिभाओं को श्रेष्ठ कार्य हेतु सम्मानित किया गया,कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों और सम्मानित प्रतिभागियों ने देश में कला, संस्कृति और सामाजिक क्षेत्रों में सकारात्मक तथा रचनात्मक योगदान जारी रखने का संकल्प दोहराया।




