सफल चातुर्मास की संपन्नता पर सूरत तेरापंथ भवन में मंगलभावना का भव्य नजारा-
सफलतम चातुर्मास का राज है- एकमात्र गुरुशक्ति --प्रोफेसर साध्वी मंगल प्रज्ञा

प्रोफेसर साध्वी श्री मंगल प्रज्ञा जी के चातुर्मास परिसम्पन्नता पर तेरापंथ भवन सूरत में आयोजित मंगल भावना समारोह में विशाल परिषद् को प्रतिबोधित करते हुए साध्वी मंगल प्रज्ञा जी ने कहा- सूरत श्रावक समाज ने हमारे प्रति मंगल कामना की, सफल चातुर्मास हेतु वर्धापना की, सभी की भावनाओं को कृतज्ञता के साथ मैं स्वीकार कर रही हूँ। साध्वी श्री ने कहा- सफलतम चातुर्मास का राज एकमात्र गुरुशक्ति है। जिस शक्ति से हर कार्य निर्बाध सम्पन्न होते हैं। उन्होंने कहा- आज गुरु निर्देशन की पूर्णता हो रही है, इसकी हमें प्रसन्नता है। सहवर्तिनी साध्वियों की टीम और श्रावक समाज के सम-सामयिक सहयोग से चातुर्मास सानन्द सम्पन्न हो रहा है। सूरत एक खूबसूरत धर्मनगरी प्रतीत हो रही है। अध्यात्म की यह खूबसूरती सदैव बनी रहे। व्यक्ति-व्यक्ति के भीतर अपने बड़े बुजुर्गों के प्रति सम्मान भाव, प्रमोद भाव बढ़ता रहे। सम्पूर्ण श्रावक समाज गुरुभक्त और संघ भक्त बनें। मोमबत्ती की तरह प्रकाश बांटे, समस्याएं सुलझाने का प्रयास करें।

लगातार चार दिनों तक आयोजित इस मंगल भावना समारोह में तेरापंथी सभा, महिला मंडल, ज्ञानशाला, प्रशिक्षिका, सभी-सभा संस्थाओं एवं श्रावक समाज द्वारा मंगल भावना गीत का संगान किया गया। तेरापंथ युवक परिषद्, कन्या मंडल, महिला मंडल, ज्ञानशाला, एवं निवर्तमान महिला मंडल पूर्वाध्यक्षाओं द्वारा मनभावक प्रस्तुतियां दी गई।

साध्वी सुदर्शन प्रभा, साध्वी राजुलप्रभा, साध्वी चैतन्य प्रभा और साध्वी शौर्य प्रभा ने- सूरत चेकपोस्ट और अच्छा तो हम चलते हैं – आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत कर जनता का मन मोहा। तेरापंथ सभा सूरत के मंत्री महेन्द्र गांधी मेहता ने कृतज्ञता स्वर प्रस्तुत किए। आचार्य महाश्रमण चातुर्मास व्यवस्था समिति अध्यक्ष संजय सुराना, अखिल भारतीय महिला मंडल की ओर से कनक जी बरमेचा, मधु देरासरिया, निधि सेरवानी, महासभा की ओर से अनिल जी चंडालिया, प्रकाश जी डाकलिया, तेरापंथ सभा सूरत के निवर्तमान अध्यक्ष मुकेश बेद, अणुव्रत समिति अध्यक्ष रतन भलावत, T.P.F. अध्यक्ष, सुमन सुखानी, महिला मंडल अध्यक्षा प्रतीक्षा बोथरा, तेयुप. उपाध्यक्ष मुकेश दुधोडिया, किशोर मंडल संयोजक यश सुखानी, कन्या मंडल संयोजिका पायल जैन आदि ने साध्वी को सफलतम चातुर्मास की बधाई देते हुए अग्रिम यात्रा की मंगल कामनाएं दीं।




