गुजरातसामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

मीटिंग में आदिवासी जनजाति समुदाय को समृद्ध बनाने पर हुई चर्चा

सूरत।एकल ग्रामोथान फाउंडेशन के पिपलोद स्थित कार्यालय में एक मीटिंग का आयोजन किया गया। इसमें ईजीएफ ट्रस्टी विनोद अग्रवाल (शिल्पा डाइंग, वेस्ट ज़ोन चेयरमैन सुरेश अग्रवाल, गुजरात स्टेट हेड बृजमोहन अग्रवाल के अलावा तापी एवं डांग क्षेत्र से आए निवासी एवं सेवा-व्रती कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मीटिंग में आदिवासी जनजाति समुदाय को कौशल विकास के माध्यम से समृद्ध बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही किए गए प्रयासों के बारे में बताया गया। मीटिंग में सभी में पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लिया। ज्ञात रहे की एकल ग्रामोथान फाउंडेशन पूरे देश में स्किल डेवेलपमेंट एवं ऑर्गेनिक फार्मिंग का प्रशिक्षण देकर जनजातीय समाज के आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान के लिए कार्यरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button