गुजरातसामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

श्रीराम गोभक्ति महोत्सव 22 से 30 सितंबर तक राधाकृष्णजी महाराज कराएंगे कथा का रसपान

सूरत। श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा लोक पूण्यार्थ न्यास शाखा, सूरत द्वारा श्रीराम गोभक्ति महोत्सव का आयोजन आगामी 22 से 30 सितंबर 2025 तक कामधेनु गो आराधना अग्रसेन पैलेस, पंचवटी हॉल में किया जाएगा। यह आयोजन गौऋषि परम श्रद्धेय स्वामी श्री दत्तशरणानंदजी महाराज की प्रेरणा से हो रहा है। इस अवसर पर परम पूज्य गोवत्स श्री राधाकृष्णजी महाराज कथा का रसपान कराएंगे।

आयोजन के मुख्य मनोरथी श्रीमती गीता देवी गजानंदजी कंसल (कंसल ग्रुप), जयप्रकाशजी अग्रवाल (रचना ग्रुप) एवं सुभाषजी अग्रवाल (सुभाष साड़ी) हैं। सूरत शाखा के चेयरमैन राकेश कंसल, अध्यक्ष संदीप पोद्दार एवं विपिन जालान ने बताया कि महोत्सव की तैयारियों को लेकर पर्वत पाटिया स्थित राजस्थान युवा संघ कार्यालय में बैठक हुई, जिसमें पदाधिकारियों और गौभक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सभी को विभागवार जिम्मेदारियां सौंपी गईं।महोत्सव से पूर्व 22 सितंबर को दोपहर 2 बजे सिटीलाइट स्थित श्री रानी सती मंदिर से भव्य सामूहिक पोथी यात्रा निकलेगी। इस यात्रा में श्रद्धालु श्रीरामचरित मानस ग्रंथ को शिरोधार्य कर शामिल होंगे।

मीडिया प्रभारी सज्जन महर्षि ने बताया कि यह महोत्सव गोलोकवासी गोभक्त गजानंदजी कंसल एवं गोलोकवासी गोभक्त राधावल्लभजी जालान की स्मृति को समर्पित है। कथा श्रवण हेतु अजय शर्मा, लाल सिंह राजपुरोहित, जेठालाल ढाका एवं अन्य गोभक्त पर्वत पाटिया, गोडादरा, डिंडोली आदि क्षेत्रों की सोसाइटीज़ में घर-घर जाकर श्रद्धालुओं व सनातन धर्मावलंबियों को आमंत्रित कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button