खेल महोत्सव एवं “एपीटी का खजाना” कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सूरत।अग्रवाल प्रगति ट्रस्ट द्वारा जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में रविवार को ट्रस्ट को युवा शाखा द्वारा खेल महोत्सव एवं महिला शाखा द्वारा “एपीटी का खजाना” ट्रेजर हंट का आयोजन किया गया। वेसु स्थित अग्रवाल विद्या विहार स्कूल में आयोजित खेल महोत्सव में लूडो, टेबल टेनिस, कैरम, लेमन स्पून आदि खेलों में 500 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया।
आयोजन में महिला शाखा द्वारा दोपहर तीन बजे से आयोजित ट्रेजर हंट “एपीटी का खजाना” में प्रतियोगितों ने ग्रुप में टास्क करते हुए टीम वर्क का परिचय दिया। दोनों प्रतियोगिताओं में विजेताओं का सम्मान ट्रस्ट द्वारा किया गया।
आयोजन मे ट्रस्ट के ब्रजमोहन अग्रवाल, सुरेंद्र अग्रवाल, वसंत अग्रवाल, जयंती संचालक नंदकिशोर तोला, श्यामसुंदर सिहोटीया, सीए नितेश अग्रवाल, सुनील अग्रवाल ,मुकेश लडिया, जीवनराम अग्रवाल ,विनोद अग्रवाल ,यूवा इकाई के मैंटर पुखराज अग्रवाल, महिला शाखा की मनीषा कजारिया, किरण चोकडिका, इंदिरा अग्रवाल, युवा शाखा के देवन अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, रौनक अग्रवाल सहित अनेकों सदस्य उपस्थित रहें।




