गुजरातसामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई द्वारा रक्तदान शिविर सम्पन्न

सूरत। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन (IVF) महिला इकाई सूरत की ओर से गुरुवार को न्यू टेक्सटाइल मार्केट में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती इंदिरा अग्रवाल ने बताया कि शिविर का आयोजन सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित हुआ।

रक्तदान शिविर में IVF के प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अनुराग कोठारी, प्रदेश मंत्री श्री बसंत खैतान, सूरत जिला अध्यक्ष श्री दीपक चौकसी तथा न्यू टेक्सटाइल मार्केट के वरिष्ठ व्यापारी श्री अशोक जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे।

महिला इकाई की सचिव श्रीमती राजकुमारी बजाज ने जानकारी दी कि शिविर में कुल 53 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिसमें से 44 यूनिट रक्त का संग्रहण किया गया।

इस अवसर पर महिला इकाई की कोषाध्यक्ष श्रीमती रेखा केजरीवाल, उपाध्यक्ष श्रीमती मनीषा कज़ारिया एवं सह सचिव श्रीमती कुसुम सराफ ने अपनी सक्रिय सेवाएं प्रदान कीं।
रक्तदान शिविर के सफल आयोजन के लिए महिला इकाई के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सराहना की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button