सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

रुचिका रुंगटा अध्यक्ष, प्रीति गोयल सचिव बनी

अग्रवाल विकास ट्रस्ट महिला शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन

सूरत।अग्रवाल विकास ट्रस्ट महिला शाखा की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन गुरुवार को दोपहर तीन बजे से सिटी-लाइट स्थित महाराजा अग्रसेन पैलेस के वृंदावन हॉल में किया गया। कार्यकम की शुरुआत महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुईं। इसके पश्चात निवर्तमान अध्यक्षा सोनिया गोयल द्वारा “यादगार लम्हें” द्वारा सभी का स्वागत किया गया एवं सचिव द्वारा गत वर्ष के कार्यो की रिपोर्ट पेश की गई। साधारण सभा में महिला शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में रुचिका रुंगटा को अध्यक्ष, अनुराधा जालान को उपाध्यक्ष, प्रीति गोयल को सचिव, शालिनी चौधरी को कोषाध्यक्ष, आरती मित्तल को सहसचिव एवं सरोज अग्रवाल को सहकोषाध्यक्ष बनाया गया। इस वर्ष महिला शाखा में पॉवर टीम भी बनायी गई। जिसमें दीपाली सिंघल, सीमा कोकरा, शकुन अग्रवाल, नेहा अग्रवाल एवं सीमा बघेरिया को शामिल किया गया। आयोजन में सभी बोर्ड मेंबर्स को अलग अलग टाइटल्स से नवाज़ा गया एवं गेम्स भी खिलाये गए। वार्षिक साधारण सभा में महिला शाखा के सदस्यों के अलावा अग्रवाल विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रमोद पोद्दार सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button