9 अगस्त को पर्वत पाटिया में चातुर्मास कलश स्थापना महोत्सव

सूरत। श्री चंद्रप्रभु खंडेलवाल दिगंबर जैन मंदिर, पर्वत पाटिया में रविवार, 9 अगस्त को दोपहर 12:15 बजे चातुर्मास कलश स्थापना महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन परम पूज्य गणिनी शांत दिवाकर आर्यिकाश्री 105 सम्यकश्री माताजी एवं क्षुल्लिका विनयश्री माताजी के पावन सान्निध्य में संपन्न होगा।
माहेश्वरी लग्ज़ुरिया, डी.आर. वर्ल्ड के पास, आई माता चौक स्थित मंदिर परिसर में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन के बाद सभी श्रद्धालुओं के लिए स्वामी वात्सल्य (भोजन) की व्यवस्था भी की गई है।
मंदिर प्रबंध कार्यकारिणी ने श्री खंडेलवाल दिगंबर जैन समाज एवं सकल दिगंबर जैन समाज, सूरत के सहयोग से सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से परिवार सहित उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।



