तेरापंथ सभा सूरत का शपथग्रहण समारोह उत्साह, उमंग का नूतन रंग
संघ और संघपति के प्रति सम्पर्ण हमारा प्रथम दायित्व - प्रोफेसर मंगलप्रज्ञा

प्रोफेसर डॉ साध्वी श्री मंगलप्रज्ञाजी के सानिध्य में तेरापंथ सभा, सिटीलाइट, सूरत का
शपधग्रहण समारोह आयोजित हुआ। इस अवसर पर साध्वीश्रीजी ने कहा – पद एक व्यवस्था
है। आवश्यकता हैं, – संघ
और संघपति के प्रति समर्पण भाव बना रहे। संघ और समाज के विकास के लिए शक्ति, समय
और श्रम का समुचित समायोजन करते रहे। साध्वी श्री जी के महमंत्रोच्चार से कार्यक्रम प्रारंभ
हुआ। नवमनोनीत अध्यक्ष हजारीमल भोगर ने नवीन टीम की घोषणा की। साध्वी डॉ.
राजुलप्रभा ने कहा- अपनी शक्ति से, चिंतन से हमे विकास के नए पंथ बनाना है। साध्वी
सुदर्शनप्रभा,साध्वी अतुलयशा, साध्वी राजुलप्रभा,साध्वी चैतन्य प्रभा, साध्वी शौर्य प्रभा ने- ”
मैक्षवगण के हम सैनिक” गीत का संगान किया। कार्यक्रम में क ई गण मान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन तेरापंथ सभा मंत्री महेंद्रजी गांधी मेहता ने किया।