Uncategorized

आर.डी. हायराइज सखी मंडल द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ थीम पर महिला सशक्तिकरण का प्रेरणादायी आयोजन

माँ भारती से की जवानों की दीर्घायु की कामना, अनुभवों का हुआ आदान-प्रदान

 

सूरत। भटार रोड स्थित आर.डी. हायराइज कॉम्प्लेक्स की सखी मंडल द्वारा महिला सशक्तिकरण को समर्पित एक अनूठे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ थीम पर आयोजित इस आयोजन में महिलाओं ने परंपरागत रूप से सिंदूर धारण कर मातृशक्ति और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान सखियों ने महिला सशक्तिकरण के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की और अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा किए। समाज में महिलाओं की भूमिका, आत्मनिर्भरता और पारिवारिक-सामाजिक जिम्मेदारियों पर खुलकर विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मातृभूमि की रक्षा में समर्पित भारतीय सेना के वीर जवानों की लंबी उम्र और सुरक्षा के लिए माँ भारती से प्रार्थना भी की गई।

कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों को आधार बनाकर सखियों ने एकजुटता, आत्मबल और देशप्रेम का भाव जागृत किया। आयोजन में महिलाओं का उत्साह और सक्रिय भागीदारी प्रशंसनीय रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button