Textileदेशसामाजिक/ धार्मिक

तेरापंथ ट्रस्ट बोर्ड साहूकारपेट की कार्यकारिणी बैठक आयोजित

साहूकारपेट, चेन्नई। श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ ट्रस्ट बोर्ड, साहूकारपेट की कार्यकारिणी बैठक रविवार को तेरापंथ भवन में आयोजित हुई। बैठक का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र के सामूहिक उच्चारण से हुआ।

प्रबंधन्यासी तनसुखलाल नाहर ने स्वागत भाषण दिया, जबकि मंत्री प्रवीण बाबेल ने ट्रस्ट द्वारा संपादित कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक में लाडनूं, राजस्थान में विराजित आचार्य श्री महाश्रमणजी के दर्शनार्थ तेरापंथ सभा, चेन्नई के साथ संघबद्ध रूप से यात्रा करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। यात्रा के लिए राजेंद्र भंडारी को संयोजक नियुक्त किया गया।

इस अवसर पर तेरापंथ सभा के अध्यक्ष महेंद्र मांडोत के जन्मदिन पर उपस्थित सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं। बैठक के अंत में गौतमचंद आच्छा ने आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button