तापड़िया अध्यक्ष और राठी बने सचिव, माहेश्वरी यूथ क्लब की नई कार्यसमिति गठित

सूरत। माहेश्वरी यूथ क्लब, सूरत की आम सभा (एजीएम) का आयोजन 9 अगस्त को माहेश्वरी लक्जुरिया, पर्वत पाटिया में किया गया। बैठक में संस्था की पिछले वर्षों की गतिविधियों एवं कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही सर्वसम्मति से नई कार्यसमिति का गठन किया गया।
नई कार्यसमिति में रजनीश तापड़िया को अध्यक्ष, राजेश राठी को सचिव, पवन सोनी को कोषाध्यक्ष, दीपक बाहेती को संगठन मंत्री, मुकेश टावरी को उपाध्यक्ष, सीताराम सोमानी को सह सचिव, आशीष भूतड़ा को सांस्कृतिक मंत्री तथा गोपाल बागड़ी को मीडिया प्रभारी बनाया गया।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कृष्ण राठी, वासु असावा, जुगल बूब, राघव राठी, रवि बाहेती, सोनू मनिहार, पुरुषोत्तम सोनी, शेखर डागा, अमर लड्ढा एवं हर्षित तापड़िया को जिम्मेदारी सौंपी गई।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने समाजहित में सक्रियता से कार्य करने की शपथ ली। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने मिलकर भोजन प्रसाद ग्रहण किया।



