अग्रवाल प्रगति ट्रस्ट की युवा इकाई का गठन, प्रदीप अग्रवाल बने अध्यक्ष

सूरत। अग्रवाल प्रगति ट्रस्ट, अग्र एग्जोटिका में रविवार को युवा इकाई का गठन किया गया। ट्रस्ट बोर्ड के बसंत खैतान ने बताया कि बोर्ड रूम में आयोजित कार्यक्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय जालान एवं सचिव विश्वनाथ पचेरिया ने युवा इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा की।
युवा इकाई के अध्यक्ष पद पर प्रदीप अग्रवाल (राधा रानी), उपाध्यक्ष नवीन अग्रवाल, रोनक अग्रवाल एवं कपिल सिंघल, सचिव गोपेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विवेक गाड़िया, सह सचिव केतन अग्रवाल तथा सह कोषाध्यक्ष अमित जिंदल को जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस अवसर पर ट्रस्ट अध्यक्ष संजय जालान ने कहा कि समाज और राष्ट्र की प्रगति में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। युवा नई सोच और नए विचारों के साथ आगे आएंगे, तभी समाज एवं राष्ट्र को नई दिशा मिलेगी।
कार्यक्रम में नवनियुक्त युवा कार्यकारिणी के सभी सदस्यों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष विनोद गोयल (फेफाना), सह कोषाध्यक्ष शिवरतन देवड़ा, कार्यकारिणी सदस्य मधु केड़िया सहित अनेक अग्रबंधु उपस्थित रहे।



