Textileलोकल न्यूज़सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी
अग्रवाल समाज हेल्थ सेंटर पर सर्वाइकल वैक्सीन कैंप आयोजित

सूरत। अग्रवाल समाज हेल्थ सेंटर पर श्री श्याम भक्त मित्र मंडल एवं लायंस क्लब के संयुक्त प्रावधान में सर्वाइकल वैक्सीन कैंप आयोजित किया गया। कैंप का शुभारंभ स्पॉन्सर सावित्री देवी रामावतार गुप्ता, श्री श्याम भक्त मित्र मंडल के सचिव नवनीत गोयल, लायंस क्लब के सचिव दिलीप अग्रवाल, उपाध्यक्ष ललित जैन, कोषाध्यक्ष विजय सरावगी, उर्मिला, महेश अग्रवाल, सुशीला देवी तथा हेल्थ सेंटर के चेयरमैन श्रवण अग्रवाल एवं गौरीशंकर अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन जी के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया।
हेल्थ सेंटर प्रभारी ने बताया कि कैंप में 79 बेटियों ने सर्वाइकल वैक्सीन का लाभ लिया। कैंप के दौरान सभी लाभार्थी बेटियों को फूड पैकेट भी वितरित किए गए। आयोजन में उपस्थित सदस्यों ने स्वास्थ्य जागरूकता के ऐसे शिविरों को समाज के लिए उपयोगी बताया।




