अग्रवाल समाज ट्रस्ट ने निकाली धार्मिक यात्रा, शिव अभिषेक के साथ भक्ति और मनोरंजन का संगम

सूरत। अग्रवाल समाज ट्रस्ट, सूरत द्वारा रविवार को धार्मिक यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा सुबह 7:30 बजे श्याम मंदिर से रवाना हुई। यात्रा के दौरान ऐना गांव स्थित ऋणमुक्तेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद सभी भक्तों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई।
यात्रा आगे नवसारी स्थित देंदेश्वर आश्रम पहुंची, जहां सभी यात्रियों के लिए पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक आयोजित किया गया। धार्मिक अनुष्ठान के बाद श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद का आनंद लिया। यात्रा के दौरान सत्तू जी राधे-राधे द्वारा भक्तिमय हाऊजी एवं बस में मनोरंजक गेम्स भी आयोजित किए गए, जिससे वातावरण भक्तिमय होने के साथ उत्साहपूर्ण बना रहा।
कार्यक्रम में अग्रवाल समाज ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रकाश तोदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील गोयल, संरक्षक संजय जगनानी, कोषाध्यक्ष विनोद चिड़ावावाला, संयोजक पुरुषोत्तम अग्रवाल, अजय विदावतका, राधेश्याम अग्रवाल, सम्पत पोदार, विकास अग्रवाल, संजय जालान, दिलीप मोदी सहित महिला अध्यक्ष रेखा जालान की विशेष उपस्थिति रही।




