राजस्थानसामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

सम्यक दर्शन कार्यशाला का शुभारंभ, 6 सितंबर को होगी ऑनलाइन परीक्षा

समण संस्कृति संकाय एवं अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् का संयुक्त आयोजन, 'तेरापंथ दर्शन' पुस्तक होगी अध्ययन का आधार

श्रीडूंगरगढ़। समण संस्कृति संकाय एवं अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “सम्यक दर्शन कार्यशाला” का शुभारंभ 10 जुलाई से सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वीश्री लक्ष्यप्रभा जी के सान्निध्य में हुआ। इस अवसर पर कार्यशाला की रूपरेखा, उद्देश्य एवं अध्ययन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

आयोजकों ने बताया कि इस वर्ष कार्यशाला के अध्ययन हेतु “तेरापंथ दर्शन” पुस्तक को आधार ग्रंथ के रूप में निर्धारित किया गया है। कार्यशाला से जुड़ने के इच्छुक सभी श्रावक-श्राविकाओं से मधु झाबक के माध्यम से यह पुस्तक निःशुल्क प्राप्त करने तथा अपना मोबाइल नंबर व्हाट्सएप समूह में जोड़कर नियमित अध्ययन एवं आवश्यक जानकारी प्राप्त करने का अनुरोध किया गया।

कार्यशाला के अंतर्गत ऑनलाइन परीक्षा 6 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से सम्यक दर्शन के सिद्धांतों का गहन अध्ययन कर इस ज्ञानवर्धक अभियान से जुड़ने एवं परीक्षा में सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में तेरापंथ युवक परिषद् श्रीडूंगरगढ़ के अध्यक्ष विक्रम मालू, पीयूष बोथरा, सुमित बरड़िया, प्रवीण बोथरा, प्रदीप पुगलिया, तेरापंथ किशोर मंडल के मुदित पुगलिया, विशाल बोथरा, यश चोपड़ा, ऋषभ झाबक, अजय बोथरा, हर्षित गोलछा, समण संस्कृति संकाय की ओर से मधु झाबक, सभा अध्यक्षा सुशीला पुगलिया, महिला मंडल अध्यक्षा मंजू बोथरा सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button