मारवाड़ी युवा मंच का ‘मूवी डे’ आयोजन, 150 विद्यार्थियों को दिखायी फिल्म आनंद
योजना के तहत बच्चों को मिला मनोरंजन का अवसर; बस व नाश्ते की भी रही व्यवस्था

सूरत: मारवाड़ी युवा मंच, सूरत द्वारा आनंद योजना के अंतर्गत 22 अप्रैल को “मूवी डे” का आयोजन बड़े उत्साह और सेवा भावना के साथ किया गया। इस अवसर पर महाराज अग्रसेन प्राथमिक विद्यालय के लगभग 150 विद्यार्थियों एवं 30 शिक्षकों को फिल्म “भूत बंगला” दिखाकर उन्हें एक यादगार और आनंदमय अनुभव प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के तहत सभी बच्चों को बस के माध्यम से लाया गया और उनके लिए नाश्ते की भी समुचित व्यवस्था की गई। बच्चों ने फिल्म का भरपूर आनंद लिया और आयोजन को लेकर उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विनोद अग्रवाल (लक्ष्मी हरी) उपस्थित रहे, जबकि अतिथि विशेष के रूप में संदीप शाह (सर्व शिवांश) और विक्की ओसवाल (ओसवाल ग्रुप) ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में मंच के अध्यक्ष अभिषेक खेतान, सचिव सुषांत बजाज, कोषाध्यक्ष कौशल गोयल सहित कई गणमान्य सदस्य भी मौजूद रहे। इस आयोजन को सफल बनाने में मारवाड़ी युवा मंच मुस्कान शाखा एवं अलथान जागृति शाखा का विशेष सहयोग रहा।



