सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

“एक शाम श्री खेड़ापति बालाजी के नाम” भजन संध्या आज

सूरत- श्री खेड़ापति बालाजी सत्संग सेवा ट्रस्ट के 16 वें वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष में “एक शाम श्री खेड़ापति बालाजी के नाम” विशाल भजन संध्या का आयोजन आज रविवार को किया जाएगा।
ट्रस्ट के संस्थापक योगेश बंसल ने बताया कि इस अवसर पर खेड़ापति बालाजी का भव्य दरबार कोलकाता के कारीगरों द्वारा न्यूसिटी लाइट स्थित देवसर माता मंदिर हॉल में सजाया जाएगा। श्रृंगारित दरबार के समक्ष दोपहर सवा चार बजे से अतिथियों एवं यजमान परिवार द्वारा अखंड ज्योत प्रज्वल्लित की जाएगी। इसके पश्चात विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।
ट्रस्ट के अध्यक्ष राजू लोहिया ने बताया की भजन संध्या में स्थानीय गायक कलाकार पुरन शर्मा के अलावा आमंत्रित गायक कलाकार कृष्णा दोलावत एवं कीर्ति सोनी भजनों की प्रस्तुति देंगे। इस अवसर पर भक्तों को राजस्थान के दाँता स्थित खेड़ापति धाम के पुजारी रामप्रकाश दाधीच का पावन सानिध्य भक्तों को प्राप्त होगा। आयोजन के संयोजक पूरणमल अग्रवाल एवं लोकेंद्र दोदराजका ने बताया कि वार्षिक महोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पुष्प-वर्षा, इत्र फुहार, भव्य दरबार, सवामणी प्रसाद आदि भक्तों के आकर्षण का केंद्र बनेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button