सूरत सिटी

भारी बारिश के चलते आज भी सूरत शहर और जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित

छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन का निर्णय, आंगनवाड़ी भी रहेंगी बंद

सूरत। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश और प्रतिकूल मौसम की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने शुक्रवार, 24 जुलाई 2026 को सूरत शहर और जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित किया है।

जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जिला शिक्षा अधिकारी, जिला प्राथमिक शिक्षा अधिकारी तथा सूरत महानगरपालिका के प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से यह निर्णय लिया गया है। आदेश के अनुसार सूरत महानगरपालिका क्षेत्र, नगरपालिकाओं तथा ग्रामीण क्षेत्रों की सभी प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक स्कूलों के साथ-साथ सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में विद्यार्थियों और कर्मचारियों के लिए अवकाश रहेगा।

प्रशासन ने बताया कि लगातार हो रही भारी बारिश के कारण विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है। नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे मौसम विभाग और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button