सूरत। अग्रवाल प्रगति ट्रस्ट के वर्ष 2026-2030 कार्यकाल के लिए ट्रस्ट बोर्ड का चुनाव निर्विरोध संपन्न हो गया। मुख्य चुनाव अधिकारी बी.एस. अग्रवाल तथा सह चुनाव अधिकारी अशोक सिंघल एवं विनोद चिड़वावाला ने संयुक्त रूप से बताया कि निर्धारित समय सीमा तक अतिरिक्त प्रत्याशी नहीं रहने तथा अन्य सभी नामांकन वापस ले लिए जाने के कारण सभी 13 उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
चुनाव के तहत 7 फाउंडर ट्रस्टी, 4 पैट्रन ट्रस्टी और 2 आजीवन सदस्यों का चयन होना था। निर्वाचित फाउंडर ट्रस्टियों में आनंदकुमार अग्रवाल, बजरंगलाल गुप्ता, बिष्णुराम अग्रवाल, ओमप्रकाश सोंथलिया, रतनलाल दारुका, संजय जालान एवं विनोद गोयल शामिल हैं।
इसी प्रकार बासुदेव चोखानी, दिनदयाल अग्रवाल, प्रदीप हुडीलवाल एवं शिवरत्न देवड़ा पैट्रन ट्रस्टी तथा बसंत खैतान एवं सुनील केडिया आजीवन सदस्य के रूप में निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
चुनाव अधिकारियों ने सभी नवनिर्वाचित ट्रस्टियों को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनका कार्यकाल समाजहित एवं ट्रस्ट के विकास के लिए नई दिशा प्रदान करेगा। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने भी सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।




