businessTextileअहमदबादसूरत सिटी

चैंबर के ग्लोबल फैब्रिक एक्सपो में 600 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार, देशभर के खरीदारों ने दिखाई जोरदार दिलचस्पी

तीन दिनों में 35 हजार से अधिक विजिटर्स और 2,500 से ज्यादा जेन्युइन बायर्स पहुंचे, आधुनिक फैब्रिक्स को मिले बड़े ऑर्डर

सूरत। दक्षिण गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एसजीसीसीआई) द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ग्लोबल फैब्रिक एक्सपो का रविवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। प्रदर्शनी में शामिल प्रदर्शकों (एक्जीबिटर्स) को देश-विदेश से आए खरीदारों का अभूतपूर्व प्रतिसाद मिला, जिससे लगभग 600 करोड़ रुपये से अधिक का स्पॉट और संभावित कारोबार प्राप्त हुआ।

चैंबर के अध्यक्ष अशोक जीरावाला ने बताया कि एक्सपो का उद्देश्य भारत और विदेश के फैब्रिक निर्माताओं, टेक्सटाइल उद्योगों, गारमेंट मैन्युफैक्चरर्स, फैशन डिजाइनर्स, निर्यातकों और थोक व्यापारियों को एक मंच पर लाना था, जिसमें चैंबर को बड़ी सफलता मिली। उन्होंने बताया कि जयपुर, जोधपुर, ईरोड, पुणे, बनारस, ग्वालियर, हैदराबाद, बेंगलुरु, चंडीगढ़, लुधियाना, कोलकाता, लखनऊ, चेन्नई, मुंबई और दिल्ली सहित देश की 15 से अधिक प्रमुख कपड़ा मंडियों तथा अग्रणी कॉर्पोरेट हाउसों के 2,500 से अधिक जेन्युइन बायर्स ने प्रदर्शनी का दौरा किया।

उन्होंने बताया कि पहले दो दिनों में 20 हजार से अधिक लोगों ने प्रदर्शनी देखी, जबकि रविवार को अवकाश होने के कारण करीब 15 हजार और विजिटर्स पहुंचे। इस तरह तीन दिनों में 35 हजार से अधिक विजिटर्स ने एक्सपो का अवलोकन किया।

ग्लोबल फैब्रिक एक्सपो के चेयरमैन डॉ. हरेश पटेल ने बताया कि खरीदारों में नवीनतम तकनीक से तैयार विस्कोस फैब्रिक पर पोजिशन प्रिंट, एयरजेट मशीन से बने सालसा प्लेन व सालसा बूटी फैब्रिक्स, नायलॉन फैब्रिक्स, टॉप-डायड साड़ियां तथा वॉटरजेट लूम्स से तैयार होम फर्निशिंग के प्लेन और डॉबी फैब्रिक्स की सबसे अधिक मांग रही। इसके अलावा वॉटरजेट वैल्यू एडिशन फैब्रिक्स और डेनिम फैब्रिक्स को लेकर भी व्यापक पूछताछ और बड़े ऑर्डर मिले।

चैंबर का मानना है कि प्रदर्शनी के दौरान मिले इस शानदार प्रतिसाद और 600 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार से सूरत का टेक्सटाइल उद्योग आने वाले समय में नई व्यावसायिक ऊंचाइयों की ओर बढ़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button