धर्मराजस्थानसामाजिक/ धार्मिक

आचार्य श्री जिन मनोज्ञसूरीश्वरजी का बाड़मेर नगर में मंगल प्रवेश 18 जून को होगा

नगर प्रवेश का जुलुस प्रतापजी पोल से निकलेगा

बाड़मेर 16 जून। खरतरगच्छ की राजधानी बाड़मेर में आचार्य श्री जिन मनोज्ञसूरीश्वरजी म.सा. व मुनि नयज्ञसागरजी म.सा. का कई वर्षों बाद श्री जैन श्वे.. खरतरगच्छ संघ चातुर्मास व्यवस्था कमेटी के तत्वावधान में बाडमेर नगर में मंगल प्रवेश 18 जून गुरुवार को प्रातः 08.30 बजे खरतरगच्छ आयंबिल शाला प्रताप जी पोल से शोभायात्रा के साथ होगा। श्री जैन श्वे. खरतरगच्छ संघ चातुमार्स व्यवस्था कमेटी के अध्यक्ष अशोक धारीवाल ने बताया कि वसी मालाणी रत्न शिरोमणि ब्रह्मसर तीर्थोद्वारक संघ एकता सूत्रधार आचार्य श्री जिन मनोज्ञसूरीश्वरजी म.सा. व मुनि नयज्ञसागरजी म.सा. से कई वर्षों बाद भाटीपा क्षेत्र में विचरण करते हुए बाड़मेर पधारने पर श्री जैन श्वे. खरतरगच्छ संघ चातुर्मास कमेटी की अगुवाई में 18 जून को मंगल प्रवेश होगा, मंगल प्रवेश का जुलुस का प्रताप जी पोल से सामैया करवाया जायेगा, इसके बाद बैण्ड बाजों व ढोल-ढमाको के साथ मंगल प्रवेश का जुलुस शहर के मुख्य मार्गो से होता हुआ महावीर चौक स्थित कल्याणपुरा पार्श्वनाथ जिनालय पहुंचेगा, जहां पर धर्मसभा का आयोजन होगा। आचार्यश्री का बाड़मेर पर्दापण के बाद रानीगांव, बामणोर, धोरीमना होते हुए ब्रह्मसर तीर्थ पर 2026 के चातुर्मास के लिए विहार रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button