businessTextileसामाजिक/ धार्मिक

RRTM-2 के कपड़ा व्यापारी ने सातवीं मंजिल से छलांग लगाकर की आत्महत्या

RRTM-2 के कपड़ा व्यापारी ने सातवीं मंजिल से छलांग लगाकर की आत्महत्या

सूरत। सारोली स्थित राधारमण टेक्सटाइल मार्केट-2 (RRTM-2) में बुधवार शाम एक युवा कपड़ा व्यापारी द्वारा सातवीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना सामने आई है। घटना के बाद मार्केट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राधारमण टेक्सटाइल मार्केट-2 में दुकान नंबर 7009-7010 में ‘हरिओम’ एवं ‘आरुषि प्रिंट’ नाम से कपड़े का व्यवसाय संचालित होता है। इस फर्म में राजस्थान के कुचामन सिटी निवासी यश नवीनभाई जैन (24) वर्किंग पार्टनर के रूप में जुड़े हुए थे।

सूत्रों के मुताबिक बुधवार शाम करीब 5 बजे यश जैन ने मार्केट की सातवीं मंजिल से छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल होने पर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आत्महत्या के पीछे के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है।

घटना की सूचना मिलते ही सारोली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। प्रारंभिक जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button