businessTextileसूरत सिटी

फोस्टा चुनाव में बढ़ी सरगर्मी, शनिवार तक 48 नामांकन पत्र वितरित

प्लेटिनम, डायमंड और गोल्ड तीनों श्रेणियों में प्रत्याशियों ने दिखाई रुचि; चुनाव प्रक्रिया ने पकड़ी रफ्तार

सूरत। फेडरेशन ऑफ सूरत टेक्सटाइल ट्रेडर्स एसोसिएशन (फोस्टा) के आगामी चुनाव को लेकर व्यापारिक जगत में उत्साह का माहौल लगातार बढ़ता जा रहा है। चुनाव प्रक्रिया के तहत शनिवार को नामांकन पत्र वितरण के दूसरे दिन विभिन्न श्रेणियों के प्रत्याशियों ने बड़ी संख्या में नामांकन पत्र प्राप्त किए।

चुनाव अधिकारियों द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, शनिवार को कुल 48 नामांकन पत्र वितरित किए गए। इनमें प्लेटिनम श्रेणी के लिए 24, डायमंड श्रेणी के लिए 13 तथा गोल्ड श्रेणी के लिए 11 नामांकन पत्र प्रत्याशियों ने लिए।

नामांकन पत्र वितरण की पूरी प्रक्रिया चुनाव अधिकारी अशोक जैन, बृजमोहन अग्रवाल एवं सचिन अग्रवाल की उपस्थिति और देखरेख में संपन्न हुई। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि चुनाव को लेकर व्यापारियों में उत्साह दिखाई दे रहा है तथा आगामी दिनों में चुनावी गतिविधियां और तेज होने की संभावना है।

फोस्टा चुनाव के काउंटडाउन के साथ ही विभिन्न श्रेणियों के संभावित प्रत्याशियों ने अपनी तैयारियां भी तेज कर दी हैं, जिससे चुनावी माहौल अब पूरी तरह सक्रिय नजर आने लगा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button