मारवाड़ी युवा मंच, सूरत शाखा ने भेस्तान रेलवे स्टेशन पर स्थायी प्याऊ का किया उद्घाटन

सूरत। राष्ट्रीय प्रकल्प “अमृत धारा” के अंतर्गत मारवाड़ी युवा मंच, सूरत शाखा द्वारा भेस्तान रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 1 पर स्थापित स्थायी प्याऊ का उद्घाटन किया गया। यह पहल यात्रियों को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराएगी, जिससे विशेषकर गर्मी के मौसम में हजारों लोगों को राहत मिलेगी और जनसेवा को नई मजबूती मिलेगी।
प्याऊ का लोकार्पण माननीय विधायक मन्नू भाई पटेल, पूर्व भाजपा सूरत महामंत्री किशोर बिंदल तथा दानदाता श्री संदीप शाह की गरिमामयी उपस्थिति में समाज को समर्पित किया गया।
कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष अभिषेक खेतान, पूर्व अध्यक्ष प्रकाश सुल्तानिया, राहुल बजाज, प्रकाश बिंदल, गणेश अग्रवाल, सुशांत बजाज, कौशल गोयल, पंकज जलान , अमित केड़िया, कन्वेनर राजेश डालमिया, अक्षत खेतान, अमित मस्कारा, पीयूष तांतिया एवं रजनीश खेतान सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। मंच ने सहयोग एवं उपस्थिति प्रदान करने वाले सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया।




