businessTextileक्राइमसूरत सिटी

गोडादरा सालासर मार्केट की अंजली क्रिएशन के व्यापारी से 18.16 लाख की ठगी का आरोपी दलाल गिरफ्तार

गोडादरा सालासर मार्केट की अंजली क्रिएशन के व्यापारी से 18.16 लाख की ठगी का आरोपी दलाल गिरफ्तार

सूरत। गोडादरा स्थित सालासर टेक्सटाइल मार्केट में अंजली क्रिएशन नाम से कारोबार करने वाले एक व्यापारी से 18.16 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में गोडादरा पुलिस ने एक दलाल को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, पर्वत पाटिया स्थित स्वस्तिक पार्क को-ऑपरेटिव सोसायटी निवासी विक्रमभाई नरेंद्रभाई अग्रवाल अंजली क्रिएशन नाम से कपड़े का व्यापार करते हैं। मुंबई के दहिसर वेस्ट स्थित साक्षी टेक्सटाइल फर्म के संचालक अजयकुमार सर्वदिया रास्तोगी ने दो कपड़ा दलालों महेंद्र उर्फ महेश जैन और कृष्णा गुप्ता के माध्यम से 3 अप्रैल 2025 से 17 अप्रैल 2025 के बीच विभिन्न प्रकार का कपड़ा खरीदा था।

आरोप है कि माल लेने के बाद आरोपियों ने 18,16,334 रुपये का भुगतान नहीं किया और व्यापारी के साथ धोखाधड़ी की। इस संबंध में विक्रमभाई अग्रवाल ने 14 मई 2026 को गोडादरा पुलिस थाने में व्यापारी एवं दोनों दलालों के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(2), 61(2), 112 एवं 54 के तहत मामला दर्ज कराया था।

मामले की जांच कर रहे पीएसआई एस.आर. राणा ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दलाल महेंद्रभाई जशवंतराज सोलंकी उर्फ महेश जैन (52), निवासी गोरगांव वेस्ट, मुंबई को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button