businessTextileक्राइमसूरत सिटी

सारोली की रघुवीर प्लेटिनम मार्केट के व्यापारी के साथ 13.61 लाख की ठगी करने वाले लाहोटी पिता- पुत्र गिरफ्तार

वराछा ग्लोबल मार्केट के क्वालिटी फैब्रिक्स के लाहोटी पिता-पुत्र की तिकड़ी ने कपड़े का माल खरीदकर की थी ठगी

पुत्र विष्णु, महेश लाहोटी और पिता देवकिशन लाहोटी गिरफ्तार

सूरत। सारोली स्थित रघुवीर प्लेटिनम मार्केट की गोकुल फैब्रिक्स और सुदेव फैशन प्रा. लि. फर्म से कपड़े का माल खरीदकर 13.61 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में सारोली पुलिस ने वराछा ग्लोबल टेक्सटाइल मार्केट में क्वालिटी फैब्रिक्स फर्म चलाने वाले लाहोटी पिता-पुत्र की तिकड़ी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, पर्वत पाटिया स्थित प्रमुख पार्क अपार्टमेंट में रहने वाले विष्णुकांत हेडा सारोली के रघुवीर प्लेटिनम मार्केट स्थित सुदेव फैशन प्रा. लि. तथा सारोली आरआरटीएम-2 मार्केट स्थित गोकुल फैब्रिक्स फर्म के मालिक गोपाल मांगीलाल चांडक की दुकान में मैनेजर के रूप में कार्यरत हैं।
वराछा स्थित ग्लोबल टेक्सटाइल मार्केट की दुकान नंबर बी/3092 तथा वर्तमान में गोडादरा स्थित अंजनीनंदन टेक्सटाइल मार्केट के ग्राउंड फ्लोर की दुकान नंबर 64 में क्वालिटी फैब्रिक्स फर्म चलाने वाले व्यापारी देवकिशन लाहोटी और उनके पुत्र विष्णु तथा महेश लाहोटी ने पहले नियमित भुगतान कर व्यापारियों का विश्वास जीता। इसके बाद 31 जुलाई 2025 से 28 अगस्त 2025 के दौरान कपड़े का माल खरीदने के बाद बकाया 13,61,739 रुपये का भुगतान नहीं किया और मोबाइल फोन तथा दुकान बंद कर फरार हो गए।
इस मामले में मैनेजर विष्णुकांत हेडा ने 18 मई 2026 को सारोली पुलिस थाने में लाहोटी पिता-पुत्र के खिलाफ बीएनएस की धारा 316(2) और 54 के तहत शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत के आधार पर पीएसआई एस.बी.नकुम ने कार्रवाई करते हुए व्यापारी विष्णुभाई देवकिशन लाहोटी (उम्र 34 वर्ष, निवासी मकान नंबर 504, नूतन आवास, उमा भवन के पास, भटार, सूरत, मूल निवासी ग्राम हिम्मतसर, तहसील नोखा, जिला बीकानेर, राजस्थान) को गिरफ्तार किया।
इसके अलावा देवकिशन रमेश्वरलाल लाहोटी (उम्र 67 वर्ष) और महेश देवकिशन लाहोटी (उम्र 28 वर्ष), दोनों निवासी मकान नंबर 401, न्यू कृष्णा अपार्टमेंट, उमा भवन के पास, भटार, सूरत को भी गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button