कीर्ति सेतु फ़ाउंडेशन द्वारा फिल्म ‘कृष्णावतारम’ की विशेष स्क्रीनिंग सम्पन्न

सूरत।कीर्ति सेतु फ़ाउंडेशन द्वारा वीआर मॉल, सूरत स्थित INOX सिनेमाघर में फिल्म ‘कृष्णावतारम’ की विशेष स्क्रीनिंग का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फिल्म जगत एवं समाज के अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर फिल्म की मुख्य अभिनेत्री सुश्री संस्कृति जायना विशेष रूप से उपस्थित रहीं। संस्कृति जायना, जो गुजरात की बेटी होने के साथ-साथ श्रीमती आनंदीबेन पटेल की दोहित्री एवं श्रीमती अनार पटेल की सुपुत्री हैं, फिल्म में सत्यभामा के प्रमुख किरदार में नजर आएंगी। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मीडिया एवं उपस्थित दर्शकों से आत्मीय संवाद किया।
कार्यक्रम में फिल्म के प्रोड्यूसर शोभा संत एवं सजीव कुरूप भी उपस्थित रहे। दोनों निर्माताओं ने दर्शकों को फिल्म “कृष्णावतारम’”की कहानी, निर्माण यात्रा एवं इसके आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक संदेश के बारे में जानकारी दी। दर्शकों ने फिल्म और कलाकारों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।
विशेष स्क्रीनिंग के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों को फिल्म की स्टार कास्ट एवं निर्माताओं से सीधे संवाद करने का अवसर मिला। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों मे पधमश्री याज़दी करंजिया, संत श्री अभयदासजी एवं पधारे श्रोता ने संस्कृति जायना के अभिनय एवं फिल्म की प्रस्तुति की सराहना की।
कीर्ति सेतु फ़ाउंडेशन के सचिन जैन, भरतभाई सेवलिया एवं साक्षी पोखरणा ने सभी अतिथियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं उपस्थित दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था भविष्य में भी समाज एवं संस्कृति से जुड़े ऐसे प्रेरणादायी आयोजनों का आयोजन करती रहेगी।
कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, गौरव एवं सांस्कृतिक भावनाओं से ओतप्रोत रहा।




