गुजरातसामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी
बैटर टुमारो फाउंडेशन द्वारा पितृपक्ष में पितृशांति के लिए वृक्षारोपण

पर्यावरण संरक्षण,एक पेड़ मां के नाम हरित अभियान के तहत पितृ पक्ष में पितरों की शांति के लिए वृक्षारोपण किया गया।
बैटर टुमारो फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष राजेश भारूका ने जानकारी देते हुए बताया की बुधवार शाम 5 बजे सिल्वर पॉइंट कॉम्पलेक्स भटार रोड पर कॉम्लेक्स परिसर में वृक्षारोपण किया गया । फाउंडेशन द्वारा यह हरित अभियान पूरे वर्ष चलाया जाएगा। इसी अभियान के अंतर्गत आगामी 17 सितंबर को सेवा दिवस पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी के जन्म दिन के अवसर पर वृहद स्तर पर फाउंडेशन द्वारा वृक्षारोपण किया जाएगा।इस अवसर पर डॉ.धीरेन पटेल,लक्की ओबेरॉय,विनोद पटेल, नारायण सुथार,विकास अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल रहै।




