स्वास्थ्य जन-जागरण मिशन को मिली सफलता, राजस्थान युवा संघ का स्वास्थ्य शिविर
स्वास्थ्य जन-जागरण मिशन को मिली सफलता, राजस्थान युवा संघ का स्वास्थ्य शिवि आयोजित ईसीजी, 2डी इको, बीपी और शुगर जांच की सुविधा; भारी संख्या में लोगों ने कराया परीक्षण,

सूरत: राजस्थान युवा संघ द्वारा “स्वास्थ्य जन-जागरण मिशन” के तहत बुधवार, 22 अप्रैल 2026 को एक भव्य स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य कार्यकर्ताओं एवं समाजबंधुओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समय पर जांच की सुविधा उपलब्ध कराना रहा। शिविर में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ विभिन्न प्रकार की जांचें उपलब्ध कराई गईं, जिनमें द्वि-आयामी इकोकार्डियोग्राफी (2डी इको), ईसीजी, रक्तचाप (बीपी) और शुगर जांच शामिल रहीं। सभी जांचें न्यूनतम शुल्क पर कराई गईं, जिससे अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सके। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। आयोजन के सफल संचालन में कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। संस्था के रामावतार पारीक ने बताया कि यह शिविर प्रमोद शर्मा और सूरज शर्मा के समन्वय में आयोजित किया गया। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि यह स्वास्थ्य जांच शिविर गुरुवार को भी जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें। इस अवसर पर संगठन के दिवंगत अध्यक्ष स्वर्गीय विक्रम सिंह शेखावत को भी याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने हमेशा संगठन को परिवार की तरह माना और कार्यकर्ताओं के स्वास्थ्य एवं कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनके विचार और प्रेरणाएं आज भी संगठन का मार्गदर्शन कर रही



