POLITICSगुजरातसूरत सिटी

सूरत महानगरपालिका चुनाव का चित्र स्पष्ट: 30 वार्ड की 120 सीटों पर 483 उम्मीदवार मैदान में

नामांकन वापसी के बाद भाजपा, कांग्रेस और आप के बीच त्रिकोणीय मुकाबला

सूरत। स्थानीय स्वराज्य चुनाव-2026 के तहत सूरत महानगरपालिका चुनाव अब निर्णायक चरण में पहुंच गया है। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनावी तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है। अब शहर के 30 वार्डों की 120 सीटों के लिए कुल 483 उम्मीदवार मैदान में हैं।
चुनाव प्रक्रिया के दौरान प्रारंभ में कुल 1059 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा था, जिनमें से जांच के दौरान 561 फॉर्म रद्द कर दिए गए थे। वहीं, अंतिम दिन 16 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापस ले लिए, जिसके बाद कुल 483 उम्मीदवारों के नामांकन वैध पाए गए हैं।
राजनीतिक दलों की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी के 120, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 117, आम आदमी पार्टी के 111 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि 135 उम्मीदवार निर्दलीय और अन्य श्रेणियों से हैं। इससे स्पष्ट है कि इस बार चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा।
26 अप्रैल को मतदान होना निर्धारित है। अंतिम सूची जारी होने के साथ ही सभी वार्डों में चुनाव प्रचार ने तेजी पकड़ ली है। चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रशासन द्वारा निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
आचार संहिता का सख्ती से पालन करते हुए सुरक्षा और व्यवस्थापन के सभी इंतजाम पूरे किए जा रहे हैं, ताकि मतदाता निर्भय होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button