“शी टैंक” शोकेस कार्यक्रम में महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा

सूरत-अग्रवाल विकास ट्रस्ट महिला शाखा द्वारा “शी टैंक” शोकेस कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य घरेलू कामकाजी महिलाओं को आगे बढ़ाने के साथ साथ उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहन देना था। आयोजन में कामकाजी महिलाओं ने अपने बिज़नेस का प्रेजेंटेशन दिया एवं बिज़नेस के बारे में बताया। इसके लिए महिला शाखा द्वारा पहले दो दिन की ट्रेनिंग वर्कशॉप भी रखी गई थी। आयोजन में महिलाओं को बिज़नेस में आने वाली चुनौतियों के बारे में भी चर्चा की गई। ट्रस्ट द्वारा बेस्ट प्रेजेंटेशन को पुरस्कार एवं उपहार दिया गया। आयोजन में 500 से अधिक महिलायें उपस्थित रहीं। इस मौके पर महिला शाखा की अध्यक्षा रुचिका रुंगटा,प्रीति गोयल, अनुराधा जालान, शालिनी चौधरी, आरती मित्तल, सरोज अग्रवाल, अलका अग्रवाल, सीमा बघेरिया सहित अनेकों सदस्य उपस्थित रहीं।




