लोकल न्यूज़सामाजिक/ धार्मिकसूरत सिटी

साकेत के लाडली ग्रुप ने 8 बेटियों का किया शृंगार, 383 बेटियों तक पहुंची सेवा की मुहिम

सूरत। समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय साकेत के लाडली ग्रुप द्वारा एक बार फिर सराहनीय पहल करते हुए 8 बेटियों का शृंगार कर उन्हें सम्मानपूर्वक सहयोग प्रदान किया गया। इस पुनीत कार्य के माध्यम से ग्रुप ने बेटियों के सम्मान और उनके प्रति समाज में सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया।
लाडली ग्रुप द्वारा अब तक कुल 383 बेटियों का शृंगार किया जा चुका है, जो समाज सेवा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक अभियान बन चुका है। ग्रुप का उद्देश्य जरूरतमंद बेटियों को सहयोग प्रदान कर उनके जीवन के महत्वपूर्ण अवसरों को सम्मानजनक और खुशहाल बनाना है।
इस अवसर पर लाडली ग्रुप की नई सदस्या उज्वल बुधिया ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और सेवा कार्य में सक्रिय भूमिका निभाई। उनकी सहभागिता से कार्यक्रम और भी उत्साहपूर्ण बन गया।
कार्यक्रम के दौरान साकेत परिवार ने सभी सहयोगियों और सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार समाज सेवा के कार्य निरंतर जारी रहेंगे। साथ ही उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस सेवा अभियान से जुड़ने की अपील भी की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button