झूलेलाल महिला मंडल द्वारा नि:शुल्क ब्रेस्ट कैंसर जांच शिविर आयोजित

सूरत। झूलेलाल महिला मंडल एवं राधे-राधे लेडीज ग्रुप द्वारा सूरत के सिंधी समाज भवन, रामनगर में महिलाओं के लिए नि:शुल्क ब्रेस्ट कैंसर चेक-अप एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ. अमित गुप्ता के सहयोग से किया गया, जिसमें 100 से अधिक महिलाओं ने जांच कराकर लाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम में सूरत शहर की पूर्व मेयर हेमाली बोघावाला, पूर्व भाजपा कॉर्पोरेटर कैलाश बहन सोलंकी तथा युवा समाजसेवक पवन हासीजा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने महिलाओं को समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने और ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
शिविर को सफल बनाने में तरूणा वाधवाणी, हनी भावनाणी तथा उनकी महिला टीम का विशेष योगदान रहा। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ऐसे जागरूकता एवं जांच शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।




